लखनऊ, फरवरी 27 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता अनुदान पर कृषि यंत्र पाने के लिए 4 मार्च तक आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक किसान www.agridarshan.up.gov.in आवेदन कर सकते हैं। कृषि विभाग द्वारा संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के तहत कस्टम हायरिंग सेंटर, कृषि ड्रोन, फार्म मशीनरी बैंक एवं अन्य एकल कृषि यंत्रों के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके साथ ही, प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू योजना के तहत फसल अवशेष प्रबंधन के उपकरण और त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के तहत बैच ड्रायर एवं मेज शेलर के लिए भी बुकिंग की जा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.