अनुदान पर कृषि यंत्रों की बुकिंग 10 अगस्त तक होगी
पीलीभीत, अगस्त 7 -- पीलीभीत। उप कृषि निदेशक राम मिलन सिंह परिहार ने बताया कि कृषि यंत्रीकरण की योजना के अन्तर्गत 16 जुलाई से बुकिंग प्रारम्भ हो गयी है। कृषि यंत्रों के आवेदन के लिए बुकिंग 10 अगस्त की रात 12 बजे तक की जा सकेगी। सब मिशन आन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना, प्रमोशन आफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फार इन-सीटू मैनेजमेन्ट आफ क्राप रेज्ड्यू योजना, फसल विविधीकरण कार्यक्रम योजना, त्वरित मक्का योजनान्तर्गत कृषि यंत्र/कृषि रक्षा उपकरण के लिए विभागीय पोर्टल एग्रीकल्चर डाट यूपी डाट जीओवी डाट इन पर पंजीकरण किया जा सकेगा। मोबाइल नंबर पर ओटीपी से बुकिंग होगी। यह भी पढ़ें- कृषि यंत्रों के लिए आनलाइन आवेदन 10 तक यह भी पढ़ें- कृषि यंत्रों की कम बुकिंग पर शासन सख्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.