आजमगढ़, अक्टूबर 7 -- आजमगढ़, संवाददाता। कृषि विभाग की ओर से किसानों को अनुदान पर मिलने वाले कृषि यंत्रों की बुकिंग शुरू हो गई है। बुकिंग सात अक्तूबर दोपहर 12 बजे से 20 अक्तूबर रात 12 बजे तक होगी। किसान फसल अवशेष प्रबंधन यंत्र, रोटावेटर, कृषि रक्षा उपकरण सहित अन्य सामानों की बुकिंग कर सकते हैं। बिलरियागंज ब्लाक के कृषि तकनीकी सहायक रामअवतार कुशवाहा ने बताया कि किसान जरूरी उपकरण के संबंध में जानकारी और बुकिंग कृषि विभाग के पोर्टल पर कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए आज से बुकिंग, 20 अक्तूबर तक मौका यह भी पढ़ें- कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए सात अक्टूबर से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...