अनुदान को लेकर प्राचार्य पर बनाया जा रहा था दबाव
मोतिहारी, मई 29 -- बंजरिया, एसं। शहर के कर्पूरी ठाकुर कॉलेज के प्राचार्य अजीत वर्मा के जहर खाने की जानकारी मिलने के बाद छतौना थाना की पुलिस ने शुक्रवार को निजी नर्सिंग होम पहुंचकर प्राचार्य से फर्दबयान लिया है। प्राचार्य अभी निजी नर्सिंग होम के आईसीयू में भर्ती हैं। फर्द बयान छतौनी थाना के दारोगा सुमन कुमार ने लिया। दारोगा सुमन कुमार ने बताया कि उन्हें दिये फर्द बयान में प्राचार्य ने बताया है कि कॉलेज के कुछ कर्मी के द्वारा कॉलेज में आये अनुदान को लेकर जबरन दस्तख़त करवाने का कुछ दिनों से दबाव बनाया जा रहा था। हालांकि अभी वे ढंग से बोल नहीं पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- कर्पूरी ठाकुर कॉलेज के प्राचार्य ने खाया जहरीला पदार्थ पुलिस ने अस्पताल में प्राचार्य के परिजन से भी पूछताछ की। हालांकि परिजन अभी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। इधर, कॉलेज के पूर्व प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.