अनुदान की राशि अब सीधे शिक्षकों के खाते में, आरटीजीएस से होगा भुगतान
बेगुसराय, सितम्बर 2 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। अनुदानित माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों तथा कॉलेजों में अनुदान राशि के भुगतान की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। अब शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को मिलने वाले अनुदान की राशि सीधे उनके बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से भेजी जाएगी। इससे पहले अनुदान की राशि संबंधित विद्यालय एवं कॉलेज के खाते में भेजी जाती थी। इसके बाद संस्थान स्तर पर भुगतान किया जाता था। पुरानी व्यवस्था में राशि के वितरण को लेकर अनियमितता, देरी और बंदरबांट की शिकायतें लगातार सामने आती रहती थीं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद ऐसी शिकायतों पर काफी हद तक रोक लगने और भुगतान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनने की उम्मीद है। इसी नई व्यवस्था के सफल क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को क्रीड़ा भवन में जिला शिक्षा अधिकारी मनोज कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.