नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। चालू वित्त वर्ष के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगों और संबंधित विनियोग विधेयक पर संसद की मुहर लग गई है। मंगलवार को राज्यसभा ने चर्चा के बाद विनियोग विधेयक को लोकसभा को लौटा दिया। लोकसभा इसे पहले ही मंजूरी दे चुकी है। लोकसभा ने कटौती प्रस्तावों को अस्वीकार करते हुए वर्ष 2025-26 के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगें 'प्रथम बैच' और संबंधित विनियोग (संख्या 4) विधेयक, 2025 को ध्वनिमत से पारित किया था। यूरिया की कमी नहीं राज्यसभा में अनुदानों की अनुपूरक मांगों पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा, देश में यूरिया की कोई कमी नहीं है और 2025 में इसका उत्पादन लगातार बढ़ा है। 2014-15 से 2024-25 के बीच स्वास्थ्य बजट दोगुने से भी अधिक हो गया है। इस दौरान लगभग सभी फसलों का न्य...