नवादा, जुलाई 26 -- अनुदानित हाई व इंटर स्कूलों में कार्यरत शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों की विहित प्रपत्र में सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के शैक्षणिक निदेशक से डीईओ को दिया है। पत्र में कहा गया है कि वित्तरहित शिक्षा नीति की समाप्ति के बाद विभागीय संकल्प-के द्वारा सभी अनुदानित हाई व इंटर स्कूलों को परीक्षाफल पर आधारित अनुदान राशि देने का निर्णय लिया गया। इसके तहत जिले से संबंधित सभी अनुदानित माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूलों में 01.04.2017 की तिथि एवं उसके बाद स्वीकृत पद के विरूद्ध विधिवत रूप से नियुक्त एवं कार्यरत रहे शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों की सूचना प्रपत्र में देने को कहा है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: अल्पसंख्यक स्कूलों की रिपोर्ट देने की चेतावनी इकमें अनुदानित माध्यमिक विद्यालय व इंटर महाविद्यालय...