सीवान, अगस्त 10 -- सीवान, कार्यालय संवाददाता। अनुदानित माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों और प्लस-टू महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मचारियों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक/साक्षरता, सीवान ने सभी संबंधित प्रधानाध्यापकों व प्राचार्यों को एक सप्ताह के अंदर निर्धारित प्रपत्र में जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

सूचना की आवश्यकता जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने जारी पत्र में कहा गया है कि पूर्व में 28 जुलाई को निदेशालय के पत्र के आलोक में अनुदानित माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक ( 2) महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों से संबंधित सूचना निर्धारित प्रपत्र में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था। इसके अनुपालन में जिले के संबंधित विद्यालयों की ओर ...