कानपुर, दिसम्बर 19 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की सेमेस्टर परीक्षाओं के मूल्यांकन में इस साल भी अनुदानित कॉलेज के शिक्षकों की रुचि नजर नहीं आ रही है। पिछले वर्ष विवि की ओर से हर शिक्षक को 200 उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को अनिवार्य किया गया था। इससे मूल्यांकन कार्य में विविधता और गुणवत्ता का समावेश हो सके। इसके बावजूद शहर के अनुदानित महाविद्यालयों के लगभग 30 फीसदी शिक्षक ही मूल्यांकन करने पहुंचे। विवि प्रशासन ने सभी शिक्षकों के शामिल होने की चेतावनी जारी की है। सीएसजेएमयू की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। वहीं, डिजिटल मूल्यांकन भी सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। मगर मूल्यांकन का काम स्ववित्तपोषित शिक्षकों के भरोसे ही आगे बढ़ रहा है। अनुदानित कॉलेजों के शिक्षकों ने मूल्यांकन व्यवस्था से लगभग पूरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.