औरैया, मई 12 -- औरैया, संवाददाता। खरीफ वर्ष 2026 में किसानों को अनुदानित एवं नि:शुल्क बीज वितरण के लिए कृषि विभाग द्वारा 12 मई को ई-लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। जनपदवार लक्ष्य से अधिक किसानों द्वारा बुकिंग कराए जाने के कारण पात्र लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। उप कृषि निदेशक ने बताया कि सामान्य श्रेणी के अनुदानित बीजों में धान, वैचा, उड़द, मूंग और अरहर शामिल हैं। वहीं नि:शुल्क मिनीकिट योजना के तहत उड़द, मूंग, अरहर, तिल, सावा, कोदो, मडुआ, संकर बाजरा और संकुल ज्वार के बीज वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ई-लॉटरी प्रक्रिया मंगलवार 12 मई को दोपहर 12 बजे मानस सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर ककोर में आयोजित होगी। चयन प्रक्रिया कृषि विभाग के पोर्टल के माध्यम से जनपद स्तरीय समिति और संबंधित किसानों की मौजूदगी में कराई जाएगी। उ...