पटना, जुलाई 22 -- सूबे के अनुदानित विद्यालयों में अनुदान का वितरण समानुपातिक होगा। इसके तहत विद्यालय को प्राप्त कुल अनुदान राशि का वितरण सभी विधिवत नियुक्त शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के बीच समानुपातिक तरीके से किया जाएगा। साथ ही, वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 से अनुदान वितरण की प्रक्रिया को बायोमीट्रिक उपस्थिति से भी जोड़ दिया गया है। भुगतान को लेकर संबंधित विद्यालय की प्रबंध समिति व शासी निकाय को जिम्मेवारी सौंपी गयी है। भुगतान केवल अकाउंट पेयी चेक के माध्यम से संबंधित कर्मचारी के बैंक खाते में किया जाएगा। अनुदान वितरण के लिए स्पष्ट पदानुक्रम भी निर्धारित किया है। विभाग ने अनुदान वितरण में किसी प्रकार के विवाद से बचने के लिए विस्तृत गणितीय सूत्र भी जारी किया है। यह भी पढ़ें- बिहार सरकार का बड़ा फैसला: निजी सहायता प्राप्त स्कूलों म...