बाराबंकी, अप्रैल 2 -- बाराबंकी। विभिन्न औद्योगिक इकाइयों द्वारा अनुदानित यूरिया के दुरुपयोग की जांच के लिए शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी ने एक संयुक्त टीम गठित की। कृषि, उद्योग केंद्र और गन्ना विभाग के अधिकारियों की इस टीम ने गुरुवार को जिले की 12 औद्योगिक इकाइयों पर जांच की। यह जांच प्लाईवुड, पशु आहार, मुर्गी दाना, बर्तन धोने वाला साबुन, चीनी मिलों में अल्कोहल निर्माण और डीजल एग्जॉट फ्लूइड (डीईएफ) जैसे उत्पादों में अनुदानित यूरिया की मिलावट को लेकर थी। तहसील नवाबगंज में उप कृषि निदेशक धीरेंद्र सिंह और सहायक आयुक्त, जिला उद्योग केंद्र रेखा श्रीवास्तव ने दयाल इंडस्ट्रीज, सत्यम इंडस्ट्रीज और श्याम टिम्बर सहित तीन औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, दयाल इंडस्ट्रीज मोहम्मदपुर चौकी में 118.653 मीट्रिक टन टेक्निकल ग्रेड यूरिय...