मुजफ्फर नगर, अप्रैल 3 -- मुजफ्फरनगर शासन के आदेश और डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में कृषि विभाग के अधिकारियों ने अनुदानित यूरिया की तलाश में कई फैक्ट्रियों और पेट्रोल पंप पर छापेमारी की है। जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने सुपा पैनल एलएलपी प्लाईवुड फैक्ट्री परिसर में रखे स्टाक से यूरिया टीजीयू का नमूना लेकर जांच को भेजा है।उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही ने बुढ़ाना और खतौली तहसील क्षेत्र में चार स्थानों पर छापेमारी की है। जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने पांच स्थानों पर छापेमारी की है। वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए ने एक स्थान पर छापेमारी की है। टीम ने सप्तम डिकोर प्रा.लि. प्लाईवुड, त्रिवेणी इंजिनियरिंग एंड इंड्र. लि. इथेनोल, सुपा पैनल एलएलपी प्लाईवुड, सिल्वर इंडस्ट्रीज पेपर मिल, जय भवानी वुडस प्रा.लि. प्लाईवुड, टिकौला डिस्टलरी इथेनोल, ...