रांची, मार्च 1 -- महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से मांगी किशोरियों की संख्या - सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ देना है उद्देश्य - 9 लाख किशोरियों को योजना का लाभ दिलाने का लक्ष्य रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य सरकार द्वारा प्रबंधित/अनुदानित महाविद्यालयों की 11वीं एवं 12वीं कक्षा में अध्ययनरत अर्हताधारी योग्य छात्राओं को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से लाभान्वित किया जाएगा। इसे लेकर नोडल विभाग महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा योजना से संबंधित संकल्प में संशोधन की कार्रवाई की जा रही है। विभाग द्वारा बीते 19 फरवरी को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से राज्य सरकार द्वारा प्रबंधित/अनुदानित महाविद्यालयों में अध्ययनरत किशोरियों की संख्या उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.