अनुदानित मदरसों व संस्कृत विद्यालयों की हुई जांच, शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट
सीवान, जून 9 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। राज्य सरकार के शिक्षा विभाग के निर्देश पर जिले के अराजकीय प्रस्वीकृत अनुदानित मदरसों व संस्कृत विद्यालयों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के लिए चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत सोमवार को महाराजगंज अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों का भौतिक सत्यापन किया गया। इस क्रम में अनुमंडल मुख्यालय स्थित हरिहर महादेवोदासिन संस्कृत उच्च विद्यालय सहित कई मदरसों और संस्कृत विद्यालयों की जांच की गई।
जांच समिति का गठन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजकिशोर उपाध्याय ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रखंडों में त्रिसदस्यीय जांच समितियों का गठन किया गया है। गठित समिति में संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी को अध्यक्ष, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को सदस्य सचिव तथा एक ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.