लखनऊ, मई 29 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। राज्य सरकार द्वारा अनुदानित मदरसों में एक अप्रैल 2005 के पूर्व नियुक्त अध्यापकों व कर्मचारियों की एक अप्रैल 2005 के बाद द्वितीय नियुक्ति पर पिछली सेवाओं को जोड़ते हुए जपीएफ कटौती अवैध रूप से जारी रखने की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोर्टल पर की गई है। शिकायतकर्ता ने कहा है कि कई जिलों में इन्हें पुरानी पेंशन से आच्छादित मानते हुए दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है। शिकायतकर्ता की शिकायत पर मदरसा शिक्षा परिषद की रजिस्ट्रार ने सभी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...