अनुदानित मदरसों के प्रधानाचार्यों व लिपिकों की बैठक, समय पर सूचनाएं भेजने के दिए निर्देश
शाहजहांपुर, जुलाई 1 -- शाहजहांपुर। जनपद के संचालित अनुदानित मदरसों के प्रधानाचार्यों एवं लिपिकों की बैठक मुख्य वक्फ़ निरीक्षक श्रीकांत आज़ाद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सभी अनुदानित मदरसों के प्रधानाचार्य एवं लिपिक मौजूद रहे। मुख्य वक्फ़ निरीक्षक ने कहा कि शासन एवं विभाग द्वारा मांगी जाने वाली सभी सूचनाएं, अभिलेख एवं प्रतिवेदन निर्धारित समय-सीमा के भीतर उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि भविष्य में किसी भी प्रकार की सूचना भेजने में अनावश्यक विलंब न किया जाए। उन्होंने प्रत्येक माह की 25 तारीख तक हर हाल में वेतन बिल कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए, ताकि कर्मचारियों के वेतन भुगतान में किसी प्रकार की बाधा न आए। बैठक के दौरान एक मदरसे के प्रधानाचार्य एवं लिपिक के निर्धारित समय पर उपस्थित न होने को गंभीरत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.