सीतामढ़ी, जून 2 -- उत्तमचंद वर्मा सीतामढ़ी। जिले में अनुदानित धान बीज समय पर उपलब्ध नहीं होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। रोहणी नक्षत्र शुरू होते ही किसान धान का बिचड़ा डालने की तैयारी में जुट जाते है। लेकिन इस बार विभागीय देरी के कारण किसानों को सरकारी दर पर बीज नहीं मिल सका। मजबूरी में किसान बाजार से महंगे दाम पर बीज खरीदकर खेती कार्य शुरू कर रहे हैं। जिले के बेलसंड, पुपरी, नानपुर, परिहार, सुरसंड समेत कई प्रखंडों में किसानों ने निजी दुकानों से धान बीज खरीदा है। किसानों का कहना है कि यदि समय पर अनुदानित बीज उपलब्ध हो जाता तो खेती की लागत काफी कम होती। बाजार में बीज की कीमत अधिक होने से छोटे और सीमांत किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है. यह भी पढ़ें- कमजोर मानसून की आशंका, खरीफ सीजन को लेकर कृषि विभाग बेखबरबारिश से खेतों में बनी हु...