अनुदानित धान बीज की बिक्री शुरू
बहराइच, मई 30 -- बाबागंज। बाबागंज सहकारी कृषि बीज भंडार में अनुदानित दरों पर धान का बीज उपलब्ध करा दिया गया है। किसान 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज प्राप्त कर सकते हैं। एडीओ ने बताया कि बीज भंडार पर उच्च गुणवत्ता वाले डीआरआर-48, सरयू-52, टीआरआर-128, पीआर-126, पीआर-131 तथा एमटीयू-7029 उपलब्ध हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे सहकारी कृषि बीज भंडार से प्रमाणित बीज प्राप्त कर लें। प्रमाणित एवं अनुदानित बीजों के प्रयोग से उत्पादन में वृद्धि होगी तथा किसानों की आय बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी। यह भी पढ़ें- अनुदान पर कृषि भंडारों पर उपलब्ध हुआ धान का बीज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.