अनुदानित दर पर 44 लाभुकों को मिलीं बकरियां
बेगुसराय, सितम्बर 8 -- नावकोठी, निज संवाददाता। समेकित बकरी एवं भेड़ विकास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय, नावकोठी में लाभुकों के बीच अनुदानित दर पर बकरियों का वितरण किया गया। योजना के तहत कुल 44 लाभुकों को लाभान्वित किया गया। इनमें 10 सामान्य वर्ग तथा 34 अनुसूचित वर्ग के लाभुक शामिल हैं। प्रत्येक लाभुक को तीन-तीन बकरियां उपलब्ध कराई गईं। बकरी वितरण कार्यक्रम के दौरान जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार कुमुद ने योजना के उद्देश्य और पशुपालन से होने वाले लाभ की जानकारी दी। उन्होंने लाभुकों से बकरियों के उचित रखरखाव, समय पर टीकाकरण और बेहतर पोषण पर विशेष ध्यान देने की अपील की, ताकि पशुपालन को आय का स्थायी साधन बनाया जा सके। मौके पर भ्रमणशील चिकित्सा अधिकारी वीरपुर डॉ. ललन कुमार, नावकोठी के पशु चिकित्सा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.