अनुदानित कॉलेजों में प्राचार्य के वरीयता की होगी जांच
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में गुरुवार को सिंडिकेट की बैठक कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सीतामढ़ी जिले के सुरसंड के जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल कॉलेज की सुनवाई हुई। सुनवाई में कॉलेज के वर्तमान प्राचार्य और सचिव नहीं आये। बैठक में डोनर की जगह उनके वकील आए, जिन्हें बैठक में शामिल नहीं किया गया। कुलपति ने कॉलेज की शासी निकाय को भंग कर दिया। तय किया गया कि छह महीने के भीतर शासी निकाय का गठन किया जाएगा। सिंडिकेट ने कुलपति को तदर्थ समिति बनाने के लिए अधिकृत कर दिया।बैठक में सदस्य सत्येंद्र सिंह टुनटुन ने कहा कि सभी कॉलेजों के प्राचार्य की वरीयता और डोनर की जांच होनी चाहिए। इसे विवि प्रशासन ने मान लिया। बैठक में शिक्षकों को वेतन नहीं मिलने का मुद्दा भी उठा। यह मुद्दा प्रो. प्रमोद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.