अनुज सैनी बने ब्लॉक अध्यक्ष
रुडकी, मई 23 -- लक्सर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने अनुज सैनी को लक्सर ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है। लक्सर के पुरवाला गांव निवासी अनुज सैनी पहले से भारतीय किसान यूनियन टिकैत में संगठन की जिम्मेदारी को निभा रहे थे। गुरुवार को उन्हें भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने लक्सर ब्लॉक अध्यक्ष बनाकर बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वह संगठन को मजबूत कर चौधरी टिकैत की नीतियों को मजबूत करने का काम करेंगे व कार्यक्रम का प्रचार प्रसार करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर सुनील कुमार, वीरेंद्र राणा, अमित चौधरी आदि ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.