जौनपुर, नवम्बर 28 -- मछलीशहर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पौंहा में ब्रह्मलीन अनुज सिंह की स्मृति में उनके जन्मदिन के अवसर पर मेधावी छात्र सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ने प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि विधायक रागिनी सोनकर ने वर्ष 2024 में कक्षा 12वीं की स्नेहा यादव, आंचल सिंह, कक्षा 10वीं के अनमोल यादव और मनीषा सिंह तथा कक्षा 5वीं की मानसी यादव को पुरस्कृत किया गया। वहीं वर्ष 2025 में कक्षा 12वीं के शिवम धीवर, 10वीं की नैन्सी यादव व संजना गौतम और 5वीं की रिया यादव को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा हर व्यक्ति को आजीवन सिखना पड़ता है। छात्राओं से उन्होंने कहा मै चाहत...