अनुज चौधरी हत्याकांड समेत तीन मामलों की सुनवाई आज, मुख्य आरोपी ललित कौशिक होगा पेश
मुरादाबाद, जुलाई 9 -- तीन चर्चित हत्याकांडों में आज अदालत में सुनवाई होगी। भाजपा नेता अनुज चौधरी हत्याकांड की सुनवाई एडीजे-1 की अदालत में होगी, जबकि सीए श्वेताभ तिवारी और कारोबारी कुशांक गुप्ता हत्याकांड की सुनवाई एडीजे-6 में निर्धारित है। तीनों मामलों में मुख्य आरोपी ललित कौशिक है, जिसे बलरामपुर जेल से अदालत में पेश करने के लिए तलब किया गया है। अनुज चौधरी हत्याकांड में कुल 14 आरोपी हैं, जबकि कुशांक गुप्ता और सीए श्वेताभ तिवारी हत्याकांड में ललित कौशिक समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा विचाराधीन है। यह भी पढ़ें- अनुज चौधरी हत्याकांड में आज होगी सुनवाई यह भी पढ़ें- Rampur News: आजम, आले हसन, अजहर समेत सभी आरोपी कोर्ट में तलब
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.