अनुज चौधरी हत्याकांड में आज होगी सुनवाई
मुरादाबाद, जुलाई 8 -- अनुज चौधरी हत्याकांड में गुरुवार को सुनवाई होगी। जिसमें अदालत ने आरोपी ललित कौशिक को बलरामपुर जेल से तलब किया। नया मुरादाबाद स्थित पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में भाजपा नेता अनुज चौधरी की 10 अगस्त 2023 गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक, असमोली की ब्लॉक प्रमुख के पति प्रभाकर सिंह समेत 14 आरोपी हैं। अनुज चौधरी हत्याकांड की सुनवाई एडीजे-1 में चल रही है। इस मामले में गुरुवार को सुनाई होगी। जिसमें ललित कौशिक को बलरामपुर जेल से तलब किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.