मुरादाबाद, अप्रैल 16 -- मुरादाबाद। भाजपा नेता अनुज चौधरी हत्याकांड में आरोपी ललित कौशिक और पंकज हुड्डा की जमानत अर्जी पर आज सुनवाई होगी। दोनों आरोपियों की ओर से अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है। थाना मझोला क्षेत्र के नया मुरादाबाद स्थित पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में भाजपा नेता अनुज चौधरी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में संभल के असमोली ब्लॉक प्रमुख के पति प्रभाकर सिंह, उनके बेटे अनिकेत, मूंढापांडे के पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक सहित कुल 14 लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने मझोला थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- झारूडीह अपार्टमेंट फायरिंग में देवेंद्र सिंह की जमानत अर्जी खारिज इसी क्रम में आरोपी ललित कौशिक और पंकज हुड्डा ने जमानत के लिए अदालत में ...