पाकुड़, अगस्त 23 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के तलवा में जनजाति सुरक्षा मंच की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई, जिसमें संथाल परगना प्रांत संयोजक सुलेमान शंकर मुर्मू ने संगठन की आगामी रणनीति और मांगों की जानकारी दी। उन्होंने 24 मई 2026 को दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित जनजाति संस्कृति समागम का उल्लेख करते हुए संविधान के अनुच्छेद 342 में संशोधन की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जो अनुसूचित जनजाति के लोग अपनी मूल परंपरा, संस्कृति, रूढ़ि-प्रथा और आस्था छोड़ चुके हैं, उन्हें एसटी आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए। संगठन ने धर्मांतरण के मुद्दे पर चिंता जताते हुए ग्राम देवदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से संथाल एवं पहाड़िया समाज के बीच डी-लिस्टिंग को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की घोषणा की। सुलेमान शंकर मुर्मू ने कहा कि अनुच्छेद 342 में संशोधन...