अररिया, मार्च 15 -- अररिया, वरीय संवाददाता रविवार को जिला मुख्यालय स्थित महिला कॉलेज परिसर में युग पुरूषोत्तम श्री श्री ठाकुर अनुकूल चन्द्र जी का 138वां जन्म महामहोत्सव मनाया गया। इस मौके पर दिव्य सत्संग समारोह का आयोजन हुआ। यह आयोजन स्थानीय सत्संग केन्द्र के सत्संगी की ओर से हुआ। अहले सुबह सामूहिक प्रार्थना एवं विभिन्न धर्मग्रंथादि का पाठ किया गया। इसके बाद अल्पाहार हुआ फिर नौबत के तहत संगीत अनुष्ठान व युवा सम्मेलन का आयोजन हुआ। दोपहर बाद एक बजे से संगीतांजलि कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें सिलीगुड़ी के शीबुदा टीम ने सुमधुर संगीत के जरिये श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। शाम तीन बजे मातृ सम्मेलन व धर्म सभा का आयोजन किया गया। अंतिम सत्र में शाम में सामूहिक प्रार्थना हुई। इसके बाद समापनी ध्वनि के साथ महोत्सव का समापन हुआ। इससे पहले 12 बजे से ही श...