रांची, अप्रैल 10 -- खूंटी, संवाददाता। उपायुक्त आर. रॉनिटा की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उग्रवादी हिंसा में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुग्रह-अनुदान एवं सरकारी सेवा में नियोजन से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान कुल 13 मामलों पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए। उपायुक्त ने सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि प्रभावित परिवारों को समय पर राहत और सहायता मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ सभी प्रक्रियाएं पूरी करने तथा पात्र आश्रितों को नियमानुसार लाभ देने को कहा। बैठक में पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो, उप विकास आयुक्त आलोक कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी दीपा कुमारी, परियोजना निदेशक आ...