अनुकंपा से संबंधित मामलों का शीघ्र निष्पादन कराएं अधिकारी : उपायुक्त
रांची, अप्रैल 11 -- खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त आर रॉनिटा की अध्यक्षता में शनिवार को जिला अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों को अनुकंपा आधारित नियुक्ति प्रदान करने के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से शिक्षा, पशुपालन, पेयजल समेत अन्य विभागों से जुड़े कुल 11 मामलों की समीक्षा कर समिति द्वारा आवश्यक निर्णय लिए गए। उपायुक्त ने सभी दस्तावेजों की गहन जांच करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को मामलों के निष्पादन में तत्परता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, साथ ही लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर सभी जरूरी दस्तावेज जमा कराने पर विशेष जोर दिया। उपायुक्त ने कहा कि ऐसे मामलों में विभागीय निर्देशानुसार ससमय सभी जरूरी दस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.