भागलपुर, सितम्बर 19 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग द्वारा 79 दिवंगत शिक्षकों एवं 4 दिवंगत कार्यालय परिचारी के आश्रितों के बीच अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह एवं नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा एवं उनके डीपीओ स्थापना अमरेंद्र पांडेय एवं डीपीओ माध्यमिक शिक्षा विनय सुमन भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने इन सभी नवनियुक्त कर्मियों को शुभकामना देते हुए उन्हें कर्तव्य निष्ठा से अपने कर्तव्य का निष्पादन करने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.