अनुकंपा पर सरकारी नौकरी के लिए पोती और उसके पति ने रच दी साजिश, दादी को जहर दिया; जानें फिर
संवाददाता, जून 22 -- UP News : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सरकारी नौकरी पाने के लिए एक पोती और उसके पति ने दादी की हत्या की साजिश रच डाली। दोनों ने 19 जून को खाने की चीजों में जहर मिलाकर दादी को दे भी दिया। दादी की हालत बिगड़ी तो दोनों वहां से भाग निकले। परिवारीजनों ने दादी को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों के इलाज से उनकी जान बच गई। अस्पताल से ठीक होकर दादी घर वापस लौटीं तो थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पोती और उसके पति को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। घटना, वाराणसी के लोहता इलाके की है। मिली जानकारी के अनुसार गोपालपुर (लोहता) की रहने वाली 56 वर्षीय पान पत्ती देवी चांदपुर में अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में चपरासी हैं। पहले उनके पति सुमिरथ यहां चपरासी थे। नौकरी पर रहते हुए सुमिरथ का निधन हो गया। त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.