अनुकंपा पर नौकरी की मांग को ले पीड़ित परिवार ने किया बागजाता माइंस गेट जाम
घाटशिला, सितम्बर 30 -- मुसाबनी, संवाददाता। यूसीआईएल की बागजाता माइंस में अनुकंपा के आधार पर नौकरी की मांग को लेकर पूर्व कर्मचारी के पुत्र राम हेंब्रम ने परिवार वालों के साथ मंगलवार सुबह बागजाता माइंस गेट के समक्ष धरना देकर गेट जाम कर दिया। गेट जम के कारण बागजाता माइंस में सुबह की पाली में कामकाज प्रभावित हो गया। दोपहर की पाली में भी गतिरोध जारी रहा और माइंस में काम शुरू नहीं हो पाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गतिरोध के समाधान के लिए वार्ता की पहल की जा रही है।जानकारी के अनुसार, बगजाता माइंस के स्थाई मजदूर लाल हेंब्रम का 2021 में निधन हो गया था। उनके पुत्र राम हेंब्रम को कंपनी में अनुकंपा के आधार पर रोजगार देने के लिए जून 2025 में आवेदन दिया गया था। इस वर्ष फिर से 14 सितंबर 2026 को प्रबंधन को आवेदन दिया गया। सूत्रों के अनुसार, 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.