आरा, दिसम्बर 17 -- आरा, हिप्र.। शिक्षा विभाग के जिला अनुकंपा समिति के निर्णयानुसार आज गुरुवार को तीन मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों को स्कूल लिपिक पद के लिए नियुक्ति पत्र दिया जायेगा। इसे ले डीपीओ स्थापना की ओर से आदेश जारी किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को सूचना दी गयी है कि वे डीईओ कार्यालय में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में उपस्थित होकर अपना नियुक्ति पत्र प्राप्त करें। मालूम हो कि बीते 12 दिसंबर को शिक्षा विभाग के जिला अनुकंपा समिति की बैठक की गयी थी। इसमें वैसे अभ्यर्थियों के आवेदनों पर विचार किया गया जो अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के लिए आवेदन दिया था। बैठक में मृत सरकारी सेवक के आश्रित को स्कूल लिपिक पद पर नियुक्ति का निर्णय लिया गया। आज गुरुवार को समारोह में मृत सरकारी सेवक स्व. शिवजी सिंह के आश्रित रमेंद्र कुमार, स्व. संजय च...