रांची, जुलाई 21 -- खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक हुई। बैठक में मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति देने से जुड़े विभागवार लंबित मामलों की समीक्षा की गई। शिक्षा, पशुपालन, पेयजल एवं स्वच्छता, पथ प्रमंडल, अंचल कार्यालय समेत विभिन्न विभागों के कुल 16 मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति ने अभिलेखों और आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक निर्णय लिए। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े सभी मामलों का निष्पादन पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता और समयबद्धता के साथ करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों में आवश्यक दस्तावेज शीघ्र उपलब्ध कराकर जांच और निष्पादन की प्रक्रिया पूरी की ...