मुरादाबाद, मार्च 2 -- नगर में हुए चर्चित अनीस हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मुख्य आरोपी अरमान द्वारा आत्मसमर्पण के बाद पूछताछ में सामने आई जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई। शुक्रवार को टायर कारोबारी अनीस की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। आरोपी अरमान ने उसी रात पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान अरमान ने वारदात में अन्य लोगों की संलिप्तता की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने सोमवार को दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.