बरेली, जनवरी 6 -- बरेली। बवाल के मुकदमो में गवाही देने वाले सपा के पूर्व पार्षद फिरदौस खां की हत्या की सुपारी देने के मामले में पुलिस ने आईएमसी के महानगर अध्यक्ष अनीस सकलैनी, उसके साथी फैजुल नवी और मोईन को भी मुकदमे में नामजद कर दिया है। ये तीनों आरोपी जेल में बंद हैं। फरार चल रहे तीन इनामी समेत नौ आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। बता दें कि आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के आह्वान पर इस्लामिया ग्राउंड जाने की कोशिश कर रही भीड़ ने 26 सितंबर 2025 को बवाल कर दिया था। इस मामले में दस मुकदमे दर्ज हुए और मौलाना तौकीर, अनीस सकलैनी, फैजुल नवी व मोईन समेत 80 से ज्यादा उपद्रवी जेल भेजे गए थे। बवाल के इन मुकदमों में सपा के पूर्व पार्षद चक महमूद निवासी फिरदौस खां ने गवाही दी है। इसके चलते अनीस सकलैनी समेत अन्य आरोपी उनसे रंजिश मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.