अनीश सिंह हत्याकांड के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर, आंदोलन की चेतावनी
कोडरमा, जून 8 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। मरकच्चो थाना क्षेत्र के प्रेमनगर में आपसी विवाद के दौरान हुई मारपीट में 26 वर्षीय अनीश सिंह की मौत के मामले में सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय समिति सदस्य संजय पांडेय के नेतृत्व में मृतक के घर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान परिजनों ने बताया कि घटना के तीन दिन बीत जाने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए संजय पांडेय ने पुलिस अधीक्षक कोडरमा एवं मरकच्चो थाना प्रभारी से फोन पर बातचीत कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।संजय पांडेय ने कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो वे मृतक के परिजनों के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.