बोकारो, जून 2 -- बोकारो, वरीय संवाददाता। बेरमो के पांच नंबर धौड़ा निवासी चार माह की गर्भवती दलित महिला अनीता देवी की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर मंगलवार को आजसू और भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा से मिला। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो, बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राज सहित अन्य ने किया। प्रतिनिधिमंडल के साथ मृतका के पति महेश भुईयां और उनके बच्चे भी मौजूद थे। इस दौरान महेश भुईयां ने एसपी को घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पत्नी अनीता देवी जलावन के लिए कोयला चुनने गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान कोयला माफिया संतोष साव के गुर्गों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई। उन्हो...