गढ़वा, जनवरी 8 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को प्रमुख का चुनाव कराया गया। अनीता देवी को प्रमुख के रूप में निर्वाचित किया गया। प्रमुख चुनाव को लेकर निर्वाची पदाधिकारी सह सदर एसडीओ संजय कुमार की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। प्रमुख चुनाव को लेकर तीन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। उनमें नवादा पंचायत की पंचायत समिति सदस्य अनीता देवी, बीरबंधा पंचायत की पंचायत समिति सदस्य रूपा देवी और मरहटिया पंचायत की पंचायत समिति सदस्य आशा देवी शामिल हैं। चुनाव प्रक्रिया में 31 पंचायत समिति सदस्यों ने भाग लिया। उसमें अनीता देवी को 12, आशा देवी को 9 और रूपा देवी को 8 मत प्राप्त हुए। वहीं दो मत रद्द घोषित किया गया। मतगणना के बाद अनीता देवी को तीन मतों से विजयी घोषित किया गया। निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार ने नवनिर्वाचित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.