बोकारो, जून 2 -- बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत फुसरो नप स्थित ढोरी पांच नंबर धौड़ा की अनीता कुमारी की हत्या को लेकर भाजपा ने झारखंड सरकार और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। भाजपा के झारखंड प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी व धनबाद सांसद ढुल्लू ने सोमवार को मृतका के आवास पर जाकर परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है। बाद में सीसीएल चपरी रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार, पुलिस प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि पर जमकर निशाना साधा। प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि इस मामले में अब तक हुई कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। दावा किया कि भाजपा के दबाव के कारण पुलिस ने आनन-फानन में छ: ना...