आजमगढ़, मई 12 -- आजमगढ़। मंडलीय अस्पताल सभागार में सोमवार को राजकीय नर्सेज संघ का 25 वर्ष बाद द्विवार्षिक चुनाव हुआ। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. ननकूराम वर्मा, चुनाव अधिकारी एसआईसी डॉ. सतीश कन्नौजिया और अधीक्षक रामकेवल पासवान के नेतृत्व में चुनाव संपन्न हुआ। अनीता को संगठन का जिलाध्यक्ष और शशिकला को मंत्री चुना गया। चुनाव अधिकारी की देख-रेख में चंद्रकला को उपाध्यक्ष, आशा यादव को उपमंत्री, सुमन भारती को संगठन मंत्री, शंकुतला को संयुक्त मंत्री और ममता को प्रचार मंत्री चुना गया। इसके बाद चुनाव अधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को कर्त्तव्य और निष्ठा की शपथ दिलाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...