चतरा, मार्च 10 -- चतरा, संवाददाता। तीन दिन पूर्व सदर प्रखंड के बीआरसी कार्यालय के समीप मिले युवक अनिश कुमार सिंह के शव के मामले की जांच पुलिस तेज कर दी है। एसडीपीओ संदीप सुमन के नेतृत्व में इसकी जांच चल रही है। हत्या के पीछे किसका हाथ है, किस कारण से मौत हुई है हर पहलु पर जांच की जा रही है। मृतक अनिश के पैतृक गांव टंडवा थाना क्षेत्र के रोल गांव है। पुलिस उसके गांव में भी पहुंच कर मृतक के परिजनों व उसकी पत्नी शीतल देवी से भी पुछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस बहुत हद तक इस मामले की तह तक पहुंच चुकी है। एसडीपीओ संदीप सुमन ने कहा कि जल्द ही इस मामला से परदा उठा दिया जायेगा। इसके लिये लगातार लगातार कार्य किया जा रहा है। हरेक पहलू से मामले की जांच की जा रही है। टीम में एसडीपीओ के अलावा सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह समेत कई पुलिस पदाधिकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.