चंदौली, मार्च 13 -- सकलडीहा। विद्युत उपकेंद्र पर बीते सोमवार से भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के पदाधिकारियों का चल रहा अनिश्चितकालीन धरना तीन दिन बाद एसडीएम कुंदन राज कपूर और बिजली विभाग के एक्सईएन के आश्वासन पर स्थगित कर दिया गया। किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष वाराणसी मंडल पिंटू पाल ने कहा कि 10 दिन में समस्याओं को निस्तारित करने पर धरना स्थगित किया गया है। मौके पर दीनानाथ श्रीवास्तव, गुड्डू पासवान, अखिलेश यादव, जीउत पाल, विजेंद्र यादव, विवेक यादव, मुरारी यादव, निखिल यादव, प्रमोद सिंह, ओमप्रकाश यादव आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...