अनिश्चितता को अवसर में बदलेः गोयल
नई दिल्ली, मई 19 -- नई दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को उद्योग जगत से वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं को अवसर में बदलने का आह्वान करते हुए कहा कि मौजूदा हालात में घबराने की जरूरत नहीं है। गोयल ने कहा कि वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियों को भारत के लिए कारोबारी प्रक्रियाओं को मजबूत करने, सुधारों को तेज करने और आपूर्ति शृंखलाओं को अधिक सुदृढ़ बनाने के अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए। कोविड-19 काल के अनुभवों ने डिजिटल माध्यमों और दूरस्थ कार्य प्रणाली की उपयोगिता को साबित किया है। साथ ही पश्चिम एशिया संकट और कृत्रिम मेधा (एआई) जैसी नई प्रौद्योगिकी भी उद्योग के लिए नए अवसर लेकर आई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.