अनिश्चितकालीन हड़ताल से कामकाज प्रभावित
सासाराम, अप्रैल 10 -- दिनारा। बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर पंचायत सचिव अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। पंचायत सचिव जयश्री राम, सौरभ कुमार पंडित, आलोक कुमार,भरत कुमार, कुंदन कुमार आदि ने बीडीओ को मांग पत्र सौंपा। हड़ताल से पंचायत स्तर पर होने वाले कई प्रशासनिक कार्य प्रभावित होने के साथ प्रखंड मुख्यालय पर अपने कार्य को लेकर आए आमलोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीडीओ कुलदीप कुमार विभूति ने बताया कि पंचायत सचिवों के हड़ताल की जानकारी जिला पंचायती राज पदाधिकारी को भेज दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.