रुद्रपुर, मार्च 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर इंजीनियरों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। लंबे समय से मांगों के समाधान न होने से कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। कई दौर की वार्ता और ज्ञापन देने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी रहने से इंजीनियर्स ने सख्त रुख अपनाते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। प्रदेशभर के डिप्लोमा इंजीनियर्स सोमवार से हड़ताल पर चले गए हैं। इसके तहत विभिन्न जिलों में धरना-प्रदर्शन किए जा रहे हैं। जिले में काशीपुर, रुद्रपुर और खटीमा शाखाओं के इंजीनियर्स ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। रुद्रपुर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठो...