पाकुड़, अप्रैल 8 -- महेशपुर, एक संवाददाता। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मी के आह्वान पर मंगलवार को प्रखंड के सभी रोजगार सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। हड़ताल पर जाने से पूर्व प्रखंड मुख्यालय स्थित आदिवासी कल्याण छात्रावास परिसर में रोजगार सेवक संघ के प्रखंड अध्यक्ष नेलशन टुडू की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में नेलशन टुडू ने बताया कि इससे पहले सभी रोजगार सेवकों के द्वारा सेवा स्थायीकरण, भविष्य निधि, सामाजिक सुरक्षा, समान काम का सामान वेतन, झारखंड सरकार के विभिन्न बहाली में मनरेगा कर्मी को 50 प्रतिशत आरक्षण तथा सरकारी पदों पर समायोजन को लेकर पहले ही हड़ताल कर चुके हैं। इन विभिन्न मांगों को लेकर अभी तक किसी प्रकार का सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए है। जिसे लेकर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक मांगे पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.