औरंगाबाद, अप्रैल 8 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ ने अपनी पांच सूत्री मांगों पर सरकार द्वारा ठोस पहल नहीं किए जाने से नाराजगी जताते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में संघ की ओर से पंचायत राज विभाग, बिहार सरकार को पत्र भेजकर स्थिति से अवगत कराया गया है। संघ द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि पंचायत सचिव की पांच सूत्री मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया था। पर्याप्त समय बीत जाने के बाद भी विभागीय स्तर पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, जिससे राज्य भर के पंचायत सचिवों में व्यापक असंतोष व्याप्त है। पंचायत सचिवों से प्राप्त सहमति पत्र इस असंतोष एवं उनकी मांगों के प्रति प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए संघ ने ...