गिरडीह, मार्च 18 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समीप पूर्व बीस सूत्री सदस्य उपेंद्र साव और इनके सहयोगियों द्वारा सोमवार से दिया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को तीसरे दिन कार्यपालक अभियंता अभिषेक कुमार के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। मालूम हो कि उपेंद्र साव और इनके सहयोगी मंटू शर्मा, राजकुमार शर्मा व मुन्ना गुप्ता आदि लोगों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने के बाद खोरीमहुआ एसडीएम अनिमेष रंजन द्वारा कार्यपालक अभियंता को तिसरी भेजा गया। कार्यपालक अभियंता अभिषेक कुमार प्रखंड कार्यालय के समीप धरना स्थल पहुंचे और उन्होंने धरनार्थियों के साथ वार्ता की और धरना तोड़ने की बात कही। लेकिन धरनार्थी अपनी मांगों पर अड़े रहे। बाद में कार्यपालक अभियंता के आश्वासन पर धरना समाप्त ...